फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आबकारी निरीक्षकों को राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश

Sat, 08 Jun 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जिला कार्यालय में आबकारी अधिकारियों की बैठक लेते संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन सुनील मिश्रा। आ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन सुनील मिश्रा ने जिला आबकारी अधिकारी समेत आबकारी निरीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि राजस्व प्राप्ति में जनपद प्रदेश में छठवें स्थान पर है। इस पर उन्होंने स्टाफ की सराहना की। शुक्रवार शाम संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन सुनील मिश्रा जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद के विगत माह के लक्ष्य के सापेक्ष उपभोग से प्राप्त राजस्व व जनपद में किए जा रहे प्रवर्तन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में उपस्थित जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि विगत वर्ष राजस्व प्राप्ति में पूरे प्रदेश में जनपद शाहजहांपुर छठवें स्थान पर रहा है। इस पर संयुक्त आबकारी आयुक्त ने आबकारी स्टाफ की सराहना की। जिला आबकारी अधिकारी ने राजस्व बढ़ाने के लिए निर्धारित कार्य योजना से अवगत कराते हुए सूचित किया कि जनपद में दो निर्माणाधीन आसवनियों में से एक में शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संयुक्त आबकारी आयुक्त ने जनपद के सभी आबकारी निरीक्षकों की क्षेत्रवार समीक्षा की और प्रवर्तन कार्य को बढ़ाने के साथ निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के दिशा निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त जनपद में बीयर विदेशी मदिरा के उपभोग से प्राप्त राजस्व को बढ़ाये जाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में डालमिया आसवनी के सहायक आबकारी आयुक्त रवि शंकर पाठक और मालब्रोस आसवानी के सहायक आबकारी आयुक्त राजेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें