फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रेड देने के लिए कायाकल्प टीम का निरीक्षण

Sun, 17 Mar 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटरा सीएचसी का निरीक्षण करती कायाकल्प टीम। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित सीएचसी पर शनिवार को अपराह्न दो बजे पहुंची कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध सभी सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत लखनऊ से आई टीम ने इमरजेंसी व ओपीडी समेत अस्पताल के सभी वार्डों में साफ-सफाई, इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था देखी। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। टीम के प्रभारी डॉ. रईस अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने रेटिंग निर्धारण करने से पहले प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए टीम का गठन किया है। बताया रिपोर्ट तैयार करने के बाद सुविधाओं व व्यवस्थाओं के आधार पर अस्पतालों को ग्रेड दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डॉ. आस मोहम्मद, डॉ. तौकीर नबी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इरफान अली खान, डॉ. अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें