फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुकदमे के दौरान दर्ज कर दी विरासत, लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
पुवायां में समाधान में शिकायतें सुनते एडीएम और विधायक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम ने लेखपाल को निलंबित करने और कानूनगो पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में शिकायत की गई कि खुटार में एक किसान की संपत्ति का मुकदमा चलने के दौरान लेखपाल विक्रम चंद्रा ने विरासत दर्ज कर दी। इस पर एडीएम ने लेखपाल को निलंबित करने और कानूनगो राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को पत्रावली भेजने का आदेश एसडीएम को दिया। इसके अलावा जमीन सीमांकन के मामले में शिकायत मिलने पर बंडा क्षेत्र के ढका घनश्याम के कानूनगो मनोज सक्सेना के निलंबन और विभागीय कार्रवाई की पत्रावली भेजने का आदेश दिया।
समाधान दिवस में देर से पहुंचने पर बंडा और सिंधौली के थाना प्रभारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी एडीएम ने दिए। तहसील दिवस में विधायक चेतराम, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ पंकज पंत, नायब तहसीलदार आशीष सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने लेखपाल और कानूनगो के निलंबन की पत्रावली भेजने का आदेश दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 43 शिकायतें चकमार्ग पर कब्जों की थी। कब्जों की तमाम शिकायतें मिलने के बाद एडीएम ने टीमें बनाकर तीन दिन में अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए हैं। टीमों की मॉनिटरिंग तहसीलदार और नायब तहसीलदार करेंगे। इसमें कोताही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल को निलंबित किया गया है। दो कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की पत्रावली भेजी जाएगी। चकमार्गों पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां

पुवायां में समाधान में शिकायतें सुनते एडीएम और विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें