फोटो: 24
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बाजारों, चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पाने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया पर बढ़ते खतरों को देखते हुए पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए हैं। संवाद