गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आई फ्लू के बारे में जानकारी देते पूर्व डिप्टी
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में प्रधानाचार्य डॉ. एल आर वर्मा की अध्यक्षता में आई फ्लू के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज में हुए कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मौसम में नमी के कारण आंखों का संक्रमण फैलता है। आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकले, आंखों में जलन या खुजली हो तो जांच अवश्य करवाएं। इस मौके पर छात्राएं और समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। संवाद