फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ से फिर अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में हुआ। महिला मरीज के पुत्र ने मामूली विवाद में वार्ड की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। विरोध पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं वार्ड ब्वाय से मारपीट की। दूसरे मामले में हेल्प डेस्क के सामने ऑटो खड़ा करने का विरोध करने पर ऑटो ड्राइवर ने वार्ड ब्वाय को पीट दिया। दोनों ही मामलों में घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में आठ जुलाई से एक महिला भर्ती थी। शनिवार रात उनके बेटे का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जावेद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने वार्ड के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि स्टाफ नर्स एवं वार्डब्वाय से मारपीट की। आरोपी बिना डिस्चार्ज कराए ही अपनी मां को लेकर चला गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं रविवार को सुबह वार्डब्वाय पुष्पेंद्र की ड्यूटी राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर स्थित हेल्प डेस्क पर थी। आरोप है कि एक ऑटो ड्राइवर ने हेल्प डेस्क के सामने ही ऑटो लगा दिया। जब पुष्पेंद्र ने ऑटो हटाने के लिए कहा तो ड्राइवर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। शोरशराबा मचाने पर जब तमाम लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी ऑटो ड्राइवर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। मामले की तहरीर दे दी गई है। पहले भी कई बार मेडिकल कॉलेज में स्टाफ से अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में तहरीर प्राप्त हो गई है। मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें