फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लड़कियों से अभद्रता, घर के सामने जुआ खेलने के विरोध पर मारा चाकू

Sun, 19 May 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती चाकू से घायल अनुराग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महमंद जलालनगर में लड़कियों से अभद्रता और जुआ खेलने से मना करने की पुरानी रंजिश में शनिवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। चाकूबाजी में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने नौ नामजद समेत 10 से 12 अज्ञात लाेगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ले के राकेश यादव के पुत्र रवि को चार दिन पहले शोएब पक्ष के युवकों ने पीट दिया था तभी से दोनों में अनबन चल रही थी। शनिवार की रात रेलवे पार्क में समझौता करने के लिए राकेश का बेटा अनुराग, भाई कुनाल, दोस्त रोहित गौतम व अक्षित पहुंचे थे। अनुराग ने बताया कि बातचीत के दौरान पीछे से आए करीब 12 युवकों ने उन्हें घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसके पेट पर चाकू से वार किए।

रोहित की अंगुली में चाकू लग गया। शेष दो को लाठी-डंडों से पीटा गया। सूचना पर सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अनुराग ने बताया कि उसके दोस्त के घर के सामने बैठकर आरोपी जुआ खेलने के साथ लड़कियों से अभद्रता करते थे। इसको लेकर टोकने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने राकेश यादव की तहरीर पर शोएब, सोहेल, जीशान, तसलीम, फैजान, सलमान, भोला, तौसीफ, भइये व दस से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पुरानी रंजिश में हुए विवाद में तहरीर के आधार पर बलवा, एससीएसटी एक्ट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमाें का गठन किया है।
विज्ञापन


-संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें