फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधूरे हाईवे की पुलिया बन रही हादसे की वजह

Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट-जलालाबाद रोड पर जरावन गांव के पास क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बरेली मोड़ से जलालाबाद तक चौड़ीकरण कार्य के दौरान अधूरे हाईवे की पुलिया हादसे का कारण बन रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर जमुनिया गांव के पास कंपनी निर्माण कार्य करा रही है। रोड के किनारे पटरी खोद कर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए और उस जगह काम भी रोक दिया गया। हाईवे पर बनाई गई पुलियों को दोनों ओर सड़क से ठीक से जोड़े नहीं जाने से वहां उछाल बना हुआ है। इस कारण तेज रफ्तार दोपहिया वाहन वहां उछलने से लोग घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को बेटी के यहां जा रहे हसनपुर रसकूपा निवासी बेचेलाल की बाइक जसुआ गांव के पास पुलिया पर उछल जाने से वह बाइक से नीचे गिर पड़े और जब तक संभलते कि पीछे से आई कार की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। सड़क के किनारे स्थित गांवों के ग्रामीणों ने ऐसे हादसे रोकने के लिए प्रशासन से हाईवे का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें