फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में नगर पंचायत के नए भवन का उद्घाटन

Mon, 18 Dec 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संस्था
विज्ञापन
बंडा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने बंडा थाने के सामने नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। चेयरमैन मोहम्मद इसहाक उर्फ बड़े लल्ला ने मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। विधायक चेतराम ने यहां रोडवेज बस स्टैंड और खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की जिस पर वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया। इससे पहले बंडा-पुवायां रोड पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइट की स्विच दबाकर शुरुआत की गई। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, गोला विधायक अमन गिरि, बलवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, अनिल कटियार, कलक्टर दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें