फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सथरा धर्मपुर गोशाला में क्षमता से अधिक पशु खा रहे सूखा भूसा

Mon, 22 Jan 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोशाला में बंधे गोवंशीय पशु। संवाद
विज्ञापन
कलान। गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। गोशालाओं में जगह कम होने की वजह से क्षमता से अधिक पशुओं को भरा जा रहा है। सर्दी के मौसम में पशुओं के लिए अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। पशुओं को सूखा भूसा दिया जा रहा है। कलान की धर्मपुर सथरा ग्राम पंचायत में बनी गोशाला में क्षमता से अधिक पशुओं को रखा गया है। पशुओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

धर्मपुर सथरा गोशाला में 300 पशुओं को रखने की क्षमता है। वर्तमान में गोशाला में 350 से अधिक पशुओं को रखा गया हैं। क्षमता से अधिक संख्या होने की वजह से पशुओं को परेशानी हो रही है। गोशाला में पशुओं की देखभाल के लिए 10 केयर टेकर रखें गए हैं, लेकिन रविवार को दो केयरटेकर ही मौजूद मिले।
सर्दी से बचाव के लिए गोशाला की एक तरफ की दीवार पर तिरपाल लगाया गया, जबकि दूसरी तरफ से खुला हुआ है। गोशाला में अलाव का इंतजाम नहीं किया गया। इसकी वजह से पशु सर्दी में ठिठुर रहे हैं। पशुओं को सूखा भूसा दिया जा रहा है। हरे चारा का कोई इंतजाम नहीं हैं। जबकि कागजों में हरा चारा और दाना भरकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि गोशाला में पशु क्षमता से अधिक हैं। दूसरी गोशाला का निर्माण पूरा होने पर पशुओं को वहां भेज दिया जाएगा। अनुपस्थित केयर टेकर की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें