कार्यशैली सुधारें अधिकारी, अन्यथा कार्यवाही होगी
अपने कैंप कार्यालय पर रविवार को विद्युत, सिंचाई, नलकूप, जल निगम और लघु सिंचाई की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली ठीक कर लें। अन्यथा जिस विभाग की कार्यशैली ठीक नहीं होगी तो उस विभाग के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों पर उनके तेवर सख्त थे। कहा कि वे अपने-अपने बनाये हुए रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई करें क्याेंकि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और जनता की बहुत शिकायतें आ रही है कि आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही। निर्देश दिया कि यदि कहीं पर पोल व तार टूटे हुए हैं तो उसे तत्काल ठीक करायें और आपूर्ति सुधारें। अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिया कि अपने कार्य में तेजी लाये और गांवों में निरीक्षण करते हुए खराब नलकूपों को ठीक करायें। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता जल निगम एवं सिंचाई विभाग को निर्देश दिये कि वे बरसात से पहले ही अपने-अपने कार्यों को पूर्ण करें।