फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जंग-ए-आजादी में मुस्लिम उलेमाओं का रहा अहम रोल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मदरसा नुरुल हुदा में कार्यक्रम में बोलते डॉ.विकास खुराना। स्त्रोत: मदरसा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में जंगे आजादी में मदारिस एवं उलेमा की भूमिका पर सेमिनार हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. विशाल पांडे ने कहा कि देश की आजादी में मुस्लिम उलेमा की अहम भूमिका रही है। मुस्लिम उलेमा ने देश को आजाद कराने में अहम रोल अदा किया था। डॉ. विकास खुराना ने कहा कि इस देश को आजाद कराने के लिए सभी धर्मों ने अपना रोल अदा किया, लेकिन मुस्लिम समाज का रोल अधिक रहा है। अध्यक्षता करते हुए एसएस कॉलेज के डॉ. आदर्श पांडे ने कहा कि मुल्क जब आजाद हुआ तो सभी धर्म के लोग अपनी खुली सांस ले सकें। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, इजहार हसन, कामरान हुसैन, शारिक अली खान, अब्दुल कादिर, सैयद शारिक, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें