फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में आईएमए का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आईएमए के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
- काला दिवस मनाते हुए राजस्थान के डॉक्टरों का किया समर्थन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट आशीष सिंह को दिया गया।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक के नेतृत्व में डॉक्टरों ने राजस्थान के डॉक्टरों का समर्थन करते हुए काला दिवस मनाया। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा चिकित्सकों के विरोध के बाद भी राइट टू हेल्थ बिल पारित कर दिया गया। इसके विरोध में पिछले कई दिन से राजस्थान में डॉक्टर हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर वॉटर कैनन से पानी डालकर और डंडे चलाकर सरकार राइट-टू-बिल लाई तो यह कामयाब नहीं होगा। सरकारें स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने दायित्व को प्राइवेट सेक्टर पर डालकर बिना कोई खर्च किए उन्हें बर्बाद करने पर उतारू है। प्रदर्शन करने वालों में सचिव डॉ. गौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ.मनमोहन लाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें