फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो घंटे में काम पर नहीं हो पाया तो एक घंटे का ब्लॉक बढ़ाया

Wed, 10 Jul 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा जंक्शन स्टेशन के सेंट्रल केबिन के पास ट्रैक पर कार्य करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को सेंट्रल केबिन के पास ब्लॉक लेकर काम करवाया गया। इसके चलते राज्यरानी और हिमगिरी एक्सप्रेस शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से ही ब्लॉक ले लिया गया था। ब्लॉक 12:00 बजे समाप्त होना था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से ब्लॉक के समय को बढ़वाना पड़ा। करीब एक घंटे बाद कार्य पूर्ण हो सका। इस बीच शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस को रोक लिया गया, जोकि 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हिमगिरी एक्सप्रेस भी उसके पीछे 30 मिनट रोकनी पड़ी। यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव ने बताया कि यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही प्री इंटरलॉकिंग तथा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य भी होना है। इस कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। इसको लेकर पहले ही सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें