फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदलने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

Tue, 19 Mar 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर सही करते कर्मचारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मियों में बिजली निगम ने लोड बढ़ने पर दुश्वारियों से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रांसफार्मरों के खराब होने पर उन्हें बदलने में अधिक समय नहीं लगेगा। इसके लिए 320 ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन


जिले में करीब तीन लाख 75 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। बिजली निगम के सामने गर्मी में लोड बढ़ने पर सबसे ज्यादा संकट गहरा जाता है। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के साथ ही आग लगने की घटनाएं होती हैं।
पिछले वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 2225 ट्रांसफार्मर खराब हुए थे। निगम को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले साल आई दुश्वारियों को देखते हुए बिजली निगम ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। पुवायां रोड स्थित वर्कशॉप में 320 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराकर रख लिया। 40 की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इतने उपलब्ध हैं ट्रांसफार्मर

क्षमता संख्या

630 केवी 02

400 केवी 06

250 केवी 14

160 केवी 04

100 केवी 25

50 केवी 63



गर्मी को देखते हुए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है। ट्रांसफार्मरों के परिवहन के लिए तीन वाहनों की व्यवस्था है। गर्मी आने पर इसे बढ़ा दिया जाएगा।

केके पटेल, अवर अभियंता, वर्कशॉप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें