मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने वाले युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मोहल्ला निजामगंज निवासी पातीराम के 20 वर्षीय पुत्र अंकित के रूप में हुई। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया।
शनिवार शाम लगभग 6:20 बजे डाउन लाइन पर तिलहर रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में चीनी मिल चहारदीवारी के पास युवक में मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को मृतक के पिता पातीराम में थाने आकर अपने पुत्र अंकित के रूप में उसकी पहचान की। मृतक के बड़े भाई गौरव ने बताया कि अंकित का उसका इलाज चल रहा था।
वह शाम को लगभग 5:30 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। मृतक अंकित की मां सरिता और उसकी बहन शिल्पी व काजल और भाई गौरव का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन