फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन, हल्की धूप बेअसर

Fri, 12 Jan 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सर्दी का सितम : भीषण सर्दी से पशु-पक्षी सभी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को खुटार के गांव रामपुर कला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर दिशा की तरफ से चल रही बर्फ जैसी हवा से बृहस्पतिवार को दिनभर लोग ठिठुरते रहे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रात में गलन होने की वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट होगी। शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर दिशा की तरफ से चलने वाली हवा की वजह से गलन बढ़ गई है। इसका असर रात में अधिक महसूस होगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गलन बढ़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

-
सब्जियों में झुलसा रोग का खतरा बढ़ा
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा और पाला पड़ रहा है। यह गेहूं की फसल के लिए तो अच्छा है लेकिन आलू, चना, मटर, बैंगन, टमाटर और मिर्च की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस मौसम में इन फसलों में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। पौधों की पत्तियां सिकुड़कर छोटी होने लगती हैं। इससे फसल की उत्पादकता कम हो जाती है। इस मौसम से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करें और जरूरत पड़ने पर हल्की पाॅलिथीन भी फसल के ऊपर तान सकते हैं। समय-समय पर फसलों को पानी भी लगाते रहे। इससे पौधों में गर्मी रहेगी तो रोग लगने का खतरा कम होगा।

ब्लडप्रेशर के मरीज रहे सतर्क
राजकीय मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा ने बताया कि अधिक सर्दी ब्लडप्रेशर के मरीज के लिए खतरनाक होती है। वर्तमान में रोजाना इस प्रकार के 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। सर्दी की वजह से शरीर में रक्त का संचार प्रभावित होता है। इससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की आशंका अधिक रहती है। ब्लड प्रेशर के मरीज बहुत जरूरत होने पर शरीर को पूरी तरह से ढक बाहर निकलें। गर्म पानी और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। चिकनी चीजों को खाने से बचें और अचानक गर्म वातावरण से ठंडे में न जाएं।

सर्दी का सितम : भीषण सर्दी से पशु-पक्षी सभी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को खुटार के गांव रामपुर कला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें