फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ प्रतिशत रहा आईसीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईसीएसई का 10वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस बोर्ड से संबद्ध जिले में तीन स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। होली एंजिल्स स्कूल के छात्र अपूर्व अग्निहोत्री 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉपर बने।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट आने के बाद सीबीएसई के रिजल्ट के आने का इंतजार किया जा रहा था। उससे पहले रविवार को आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी। शाम पांच बजे रिजल्ट घोषित हुआ। इसको देखने के लिए परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपना रिजल्ट देखकर हर कोई खुश नजर आया। जिले में आईसीएसई से संबद्ध तीनों ही स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। होली एंजिल्स स्कूल के 97, जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 62 और डॉन एंड डोना स्कूल के 40 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी विद्यार्थी पास हो गए हैं। होली एंजिल्स स्कूल के छात्र अपूर्व अग्निहोत्री ने 95.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा इकरा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। टॉप तीन पर जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दिव्यांशी 94.4 प्रतिशत रहीं।
विज्ञापन

----------------
ये हैं जिला टॉपर
नाम - अपूर्व अग्निहोत्री
प्रतिशत - 95.4
स्कूल - होली एंजिल्स स्कूल
----
नाम - इकरा
प्रतिशत - 95
स्कूल - जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल
----
नाम - दिव्यांशी
प्रतिशत - 94.4
स्कूल - जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल
----
नाम - अक्षत मिश्रा
प्रतिशत - 94
स्कूल - डॉन एंड डोना कॉन्वेंट
----
नाम - शगुन बाथम
प्रतिशत - 93.2
स्कूल - डॉन एंड डोना कॉन्वेँट
----
नाम - नित्या गुप्ता
प्रतिशत - 92.8
स्कूल - डॉन एंड डोना कॉन्वेंट
----
नाम - दानियाल हुसैन
प्रतिशत - 91.8
स्कूल - होली एंजिल्स स्कूल
----
नाम - दीपांश
प्रतिशत - 91.2
स्कूल - जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल
----
नाम - गुरदेव सिंह
प्रतिशत - 91
स्कूल - डॉन एंड डोना कॉन्वेंट
----
नाम - फैज हुसैन
प्रतिशत - 90.8
स्कूल - जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-----
स्कूल स्तर पर टॉप तीन
डॉन एंड डोना कॉन्वेंट
अक्षत मिश्रा - 94 प्रतिशत
शगुन बाथम - 93.2 प्रतिशत
नित्या गुप्ता - 93 प्रतिशत
---
जॉन नेव सीनियर सेकेंड्री स्कूल
इकरा - 95 प्रतिशत
दिव्यांशी - 94.4 प्रतिशत
दीपांश - 91.2 प्रतिशत
---
होली एंजिल्स स्कूल
अपूर्व अग्निहोत्री - 95.4 प्रतिशत
दानियाल हुसैन - 91.8 प्रतिशत
अमित कुमार - 90.6 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें