फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉक्टर पत्नी को परेशान करने की शिकायत पर तमंचा लेकर पहुंचा पति

Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। डॉक्टर पत्नी को परेशान किए जाने पर पति तमंचा लेकर पुवायां आ गया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को पकड़कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले की एक महिला डॉक्टर पुवायां के एक निजी अस्पताल में नियुक्त है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रात में गश्त के दौरान अस्पताल के पास खड़ी एक कार की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें दो युवक बैठे मिले। पूछताछ करने पर एक युवक ने बताया कि उनकी पत्नी निजी अस्पताल में तैनात है, वह काम से आया है। सही जवाब नहीं मिला तो पुलिस के तलाशी लेने पर डॉक्टर के पति के पास से एक तमंचा और कारतूस और उसके साथी के पास से एक कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ में डॉक्टर के पति ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने उसे सूचना दी थी कि उनकी पत्नी काे एक युवक परेशान कर रहा है। इस कारण वह तमंचा लेकर साथी के साथ आया था। अस्पताल जाने से पहले ही पुलिस आ गई और वे लोग पकड़ लिए गए। डॉक्टर के पति पर पहले से ही दहेज उत्पीड़न आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। उसके साथी पर भी घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि में पहले से एक एफआईआर दर्ज है। पुलिस अभी मामले में और एंगल से छानबीन कर रही है। कार को सीज कर आरोपियों काे कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। चर्चा है कि पुलिस मौके पर न पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें