शाहजहांपुर। पत्नी से छेड़खानी की शिकायत करने गए पति व उसके बेटे के साथ मोहल्ले के ही पांच लोगों ने मारपीट की।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाने में आसिफ, चांदमियां, जुल्फिकार, हनीफ और अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया है कि 21 मई की रात करीब साढ़े दस बजे रिश्तेदारी से लौट रहीं थीं। इस बीच आसिफ और चांद मियां ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद पति के साथ उन लोगों के घर शिकायत करने गए। सभी ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद पति संग घर चले आए। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर मारपीट की। बेटे को भी पीटा। जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद