आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां-बेटे। स्रोत: पुलिस
शाहजहंपुर। थाना आरसी मिशन पुलिस ने गुवारी गांव की आरती की मौत के मामले में उसके पति रवि वर्मा व सास मनोरमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र के बकिया गांव निवासी रामसिंह ने गुवारी गांव निवासी रवि वर्मा, संजय, रवि की मां मनोरमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटी आरती की शादी 19 मई 2021 को रवि वर्मा के साथ की थी। आरोप लगाया था कि शादी के एक साल बाद दामाद व उसके घरवालों ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होेने पर मारपीट कर बेटी की हत्या कर दी गई। इसी क्रम में रवि वर्मा व उसकी मां मनोरमा को उनके घर से गिरफ़्तार कर लिया गया है। मामले में विवेचना जारी है। संवाद