कलान। छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने गांव के युवक पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।
कलान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसके साथ रास्ते में छेड़खानी करता था। शनिवार दोपहर काफी देर तक परिजनों को किशोरी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू की गई। मकान के कमरे में उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजन ने उसके शव को उतारा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी प्रभास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।