शाहजहांपुर में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य शिविरों का सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने निरीक्षण किया। शिविरों में करीब सौ मरीजों को देखा गया।
गर्रा और खन्नौत नदी में बाढ़ आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ला सुभाषनगर, ककरा, लोदीपुर, ख्वाजा फिरोज, दलेलगंज, अजीजगंज आदि मोहल्लों में मरीजों को राहत देने के लिए शिविर लगाए। अधिकतर मरीज बुखार, दस्त, त्वचा रोग के पहुंच रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले मरीजों की जांच कर तत्काल उपचार करें। गंभीर मरीजों को रेफर किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाए। इस मौके पर डॉ.ज्योति, डॉ.आदित्य, डॉ.शिवम मिश्रा, फार्मासिस्ट अनूप कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।