फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से बढ़ी उमस, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Sat, 17 Aug 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के बावजूद शुक्रवार को उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
शुक्रवार शाम को पारा सात मिली बार गिरा हुआ है और वातावरण में आर्द्रता 92 प्रतिशत है। अभी अगले दो दिन तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें