फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रक्रिया में मानवीय व्यवहार भी एक अहम हिस्सा : डॉ. परवेज

विज्ञापन
एसएस लाॅ कॉलेज में अति​थि व्याख्यान देतीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संध्या वर्मा व मंचासीन अ​धिकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस लॉ कॉलेज में शनिवार को विशेष अतिथि व्याख्यान हुए। विषय ‘श्रमिक विधि में सुधार और उससे संबंधित श्रमिक संहिता तथा वैज्ञानिक साक्ष्य तथा उसकी प्रमाणिकता’ रहा।
विज्ञापन

आमंत्रित अतिथि उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परवेज अंजुम ने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक साक्ष्य और उसकी प्रामाणिकता को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है। समय-समय पर वैज्ञानिक साक्ष्य के माध्यम से विधि सम्मत न्याय का कार्य किया जाता रहा है। वैज्ञानिक प्रक्रिया में मानवीय व्यवहार भी एक अहम हिस्सा होता है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संध्या वर्मा ने श्रमिक कानून के सुधार के संदर्भ में विचार रखे। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, प्राध्यापिका डॉ. दीप्ति गंगवार, डॉ. अनिल कुमार शाह, डॉ. अमित कुमार यादव, अमित सैनी, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें