सिंधौली। उल्लिया गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सर्वेश के घर के बरामदे में बिजली कनेक्शन का मेन बोर्ड लगा है। रात किसी तरह बोर्ड में हुए शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। घर के सदस्य बिजली के तारों को जलता देख दूर भाग गए। इस दौरान बरामदे में रखे कपड़े और बिस्तर में लगी आग कमरे तक पहुंच गई। घरेलू सामान सहित फर्नीचर जलकर राख हो गया। संवाद