फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि के घर रौतापुर कलां में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रतिनिधि के घर चोरी
विज्ञापन

खुटार। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के प्रतिनिधि गांव रौतापुर कलां निवासी मुनीश तिवारी के घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने 22 हजार रुपये सहित जेवर आदि चोरी कर लिए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज की।
मुनीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने उनके घर के कमरे में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और अंदर घुस आए। चोरों ने अलमारी में रखे बैग से चेकबुक, एटीएम और सूटकेस में रखे 22 हजार रुपये, सरकारी भूमि के मुकदमे के कागजात, एक जोड़ी पायल आदि चोरी कर लिया। शनिवार सुबह कमरे में सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुनीश तिवारी ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद एक दरोगा मौके पर जांच करने पहुंचे। दरोगा को चोरी की जानकारी दी गई तो दरोगा ने कहा कि इतने रुपये की चोरी नहीं होती है। यह चोरी नहीं हुई है। इस पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि उनका जितना सामान गया है, वह उतना ही बता रहे हैं। इसके बाद भी दरोगा उनसे कहते रहे कि चोरी का नाटक किया जा रहा है। वह दरोगा की शिकायत करेंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर गए, तहरीर मिल गई और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें