फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डायट में बनेगा हाॅस्टल, आईसीटी लैब और लाइब्रेरी

Mon, 20 May 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को विकसित किया जाएगा। इसको लेकर राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के डायरेक्टर पवन सचान ने संकेत दिए थे। निर्माण कार्याें के लिए 15 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सचान पिछले दिनों ददरौल स्थित डायट का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने योजना के तहत जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए थे। डायट में समय-समय पर परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। शिक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण देने के लिए डायट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने की योजना है।

इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से डायट में हॉस्टल, शिक्षण कक्ष, लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, आईसीटी लैब आदि स्थापित की जाएगी। इससे शिक्षा में प्रौद्योगिकी के बेहतर प्रयोग के साथ अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। डायट के प्रवक्ताओं को भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जोकि शोध और नवाचार को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन


डायट के प्राचार्य हरिवंश कुमार ने बताया कि यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। शैक्षणिक क्षमताओं और शैक्षिक दृष्टिकोण को बेहतर बनाने में मददगार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें