फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में बिना डॉक्टर चलते मिले अस्पताल

विज्ञापन
पुवायां के शीतल अस्पताल में भर्ती मरीज से जानकारी लेते एसीएमओ। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को नगर में कई अस्पतालों में छापा मारकर जांच की। इस दौरान एक अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिलने पर उसे सील करने के निर्देश दिए तो दो अस्पतालों को नोटिस जारी करके जवाब मांगे जाने की बात कही।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एसीएमओ पुवायां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल को साथ लेकर अभियान शुरू किया। अधिकारी सबसे पहले मोहम्मदी रोड पर शीतल अस्पताल में पहुंचे, जहां ऑपरेशन से डिलीवरी कराने वालीं चार महिलाएं भर्ती मिलीं। मौके पर एक महिला डॉक्टर मिली, लेकिन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नोटिस जारी करने की बात कही।
इसके बाद तहसील रोड स्थित साईं कनक अस्पताल पहुंचे तो वहां पर दो मरीज भर्ती मिले लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल संचालक डॉक्टर के बारे में कोई जवाब नहीं दे सके तो उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को मरीजों को सीएचसी भिजवाने और अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए। शाम को अस्पताल सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा डाक बंगला रोड पर एसएम हॉस्पिटल में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। खुटार रोड पर गुरुनानक अस्पताल में भी निरीक्षण किया गया। यहां डॉक्टर परमीत सिंह मौजूद मिले और व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि एसीएमओ की ओर से दिए गए निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-
ताला डालकर भाग निकले कई अस्पताल संचालक

एसीएमओ की ओर से शुक्रवार को पुवायां कसबे में चलाए गए अभियान को देखकर नगर में कई अस्पतालों के संचालक ताले डालकर मौके से खिसक गए। एसीएमओ निगोही रोड पर अस्पतालों की जांच करने पहुंचे तो दो अस्पताल बंद मिले। इसके अलावा भी नगर में कई अस्पताल बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें