फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी देख मंत्री बिगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सूबे के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने जिला चिकित्सालय में आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड वितरण कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों को कार्ड भी बांटे। अस्पताल के निरीक्षण में प्रशासनिक भवन के ठीक सामने नाली के ऊपर टूटा पत्थर देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार को बुलवाकर नाराजगी जताई। कहा कि मेरे आने की सूचना पर भी व्यवस्था में आखिर क्यों सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की शौचालय में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। वहां दुर्गंध आने पर सीएमएस को भी अंदर बुलाया। स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिला चिकित्सालय, मेल सर्जिकल वार्ड, फीमेल मेडिकल वार्ड, डीवीडी वार्ड आदि का भी निरीक्षण कर दिशानिर्देश जारी किए। मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें