पुवायां के पिंक बूथ में बैठे होमगार्ड। संवाद
पुवायां। नगर के राजीव चौक पर बने पिंक बूथ में बंडा थाने के तीन होमागार्ड बीड़ी फूंक रहे थे। एक होमगार्ड वर्दी में था और दो बिना वर्दी के थे। लोगों ने इसकी वीडियो और फोटो खींच लिए और सीओ को भेज दिए। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच कर होमगार्डों पर कार्रवाई की जाएगी।
राजीव चौक, पुवायां का सबसे व्यस्त चौराहा है। पास में ही सब्जी की दुकानें लगने के कारण यहां दिनभर भारी भीड़ रहती है। कुछ माह पूर्व महिलाओं की मदद के लिए यहां पर पुलिस का पिंक बूथ बनाया गया था। एसपी के शुभारंभ करने के कुछ दिन बाद तक यहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं, लेकिन अब पिंक बूथ खाली पड़ा रहता है। संवाद