फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर के ताले तोड़कर चार लाख के जेवर चोरी

Mon, 26 Feb 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सिंधौली में चोरी की घटना के बाद रविवार को मौका-मुआयना करती  पुलिस। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
सिंधौली। परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए गए, इधर चोर बंद घर के ताले तोड़कर करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढकिया हमीदनगर निवासी रामजीत मिश्रा शुक्रवार को अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए ढाईघाट गए थे। रविवार को लौटे रामजीत को मकान का दरवाजा खुला मिला। अंदर भी सामान बिखरा पड़ा था। जेवर गायब देखकर उनकी पत्नी शशिप्रभा बेहोश होकर गिर पड़ीं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया। रामजीत ने बताया कि चोर कमरे के अंदर बक्से में रखा एक सोने का हार, सोने की चेन, अंगूठी, मांगटीका, बिछुआ समेत करीब चार लाख का जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
-
पीड़ित से जेवरों की मांगा बिल
-चार लाख की चोरी के दावे के बीच पुलिस ने घटना को संदिग्ध माना है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के अनुसार, कच्चे मकान में एक जालीदार दरवाजा पीछे की ओर है। मुख्य दरवाजा भी ठीक नहीं है। उन्होंने पीड़ित से जेवर की रसीदों मांगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
पीडब्ल्यूडी मंत्री के कार्यालय प्रभारी के भाई के घर हुई थी चोरी
-पीडब्ल्यूडी मंत्री के कार्यालय प्रभारी अनिल तिवारी के भाई दीपक तिवारी के चिनौर स्थित मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर यहां से लाखों रुपये का माल ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें