फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट

Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिनेश कुमार ने शनिवार को यहां पहुंचकर ग्राहकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। एक होटल में हुई गोष्ठी में दिनेश कुमार ने कहा कि बैंक में ऋण उत्पाद पर एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत से घटाकर 8.60 प्रतिशत किया जा चुका है। छोटे और मझोले व्यवसायियों को ध्यान में रखकर मुद्रा योजना और ऑल बैंक ट्रेड के अंतर्गत किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं। होम और कार लोन पर 31 जनवरी तक प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जा रही है। मंडल प्रमुख एसबी पांडेय ने कहा कि हम ग्राहकों के साथ केवल व्यवसायिक संबंध नहीं रखते, बल्कि उनके साथ व्यक्तिगत संबंध भी स्थापित करते हैं। मुख्य प्रबंधक आहलूवालिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, तेजेंदर सिंह, अब्दुल सबूर खान आदि ग्राहकों समेत बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें