फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संत गाडगे कर पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्घासुमन

विज्ञापन
संत गाडगे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते संत गाडगे जन कल्याण समिति के पदाधिकारी । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के पट्टी बहादुरपुर स्थित संत गाडगे सेवा आश्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा गाडगे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने कहा कि संत गाडगे मानवता के पुजारी थे। उन्होंने सर्वसमाज को सेवाभाव का संदेश दिया। महानगर अध्यक्ष सीए संजय सक्सेना, जिला महासचिव जेबी सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप, अब्दुल्लाह सकलैन ने विचार रखे।
विज्ञापन

आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष विशनु कनौजिया ने महंत बाबा कल्याण दास को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। रामरतन कनौजिया, रामेश्वर दयाल, मनोज गौतम, मनोज कनौजिया मौजूद रहे। पुवायां। संत गाडगे जन कल्याण समिति की ओर से पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर में संत गाडगे की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अवनीश वर्मा, रामदास सोनी, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, कमलेश, रोहित गौतम, राजीव कुमार, गीता देवी, दुर्गा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
संत के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
शाहजहांपुर। संत गाडगे की 66वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक संस्था संत गाडगे जन कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही संत गाडगे के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समरता व भाईचारा का वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि संत गाडगे समाज से अंधविश्वास, अशिक्षा, अनैतिकत व कुरीतियों के उन्मूलन में शिक्षा की भूमिका को प्रमुख मानते थे। इसलिए उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महबूब इदरीसी, लज्जाराम, देवेश, राजेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

रोजा में संत गाडगे आश्रम में महंत को सम्मानित करते आम आदमी पार्टीं के अध्यक्ष राजीव यादव- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें