फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन आज, रात 10:28 बजे से शुभ मुहूर्त

Sun, 24 Mar 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलेभर में कुल 2759 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र के अनुसार इस बार होलिका दहन का मुहूर्त रात 10:28 बजे से शुरू होगा, जोकि पूर्णिमा तिथि पर भद्रा समाप्ति के बाद रात 12 बजे तक किया जाता है।
विज्ञापन


पूर्णिमा तिथि रविवार सुबह 9:23 बजे से शुरू हो जाएगी, जबकि भद्रा का समापन रात 10:28 बजे होगा। सोमवार को सुबह जल्दी उठकर होलिका दहन स्थल पहुंचकर गेहूं की बालियों को आग में भूनकर आखत डाली जाएगी। इसके साथ ही रंग खेलने की परंपरा शुरू हो जाएगी।

कुछ विद्वानों में रंगोत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति भी सामने आई है। चौक मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण कुमार शुक्ला का कहना है कि होलिका दहन 24 मार्च को होगा, लेकिन रंगोत्सव मंगलवार को मनाया जाना चाहिए, जिसका कारण 25 मार्च सोमवार को पूर्णिमा तिथि दिन में 11:21 बजे तक रहना है। रंगोत्सव प्रतिपदा को उदया तिथि में मनाने की परंपरा है, इस आधार पर रंगोत्सव 26 मार्च मंगलवार को ही होना चाहिए। जबकि उस्मान बाग स्थित रुद्र बालाजी धाम के पुजारी केके शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन के दूसरे दिन रंगोत्सव मनाने की परंपरा है। इसलिए सोमवार को ही रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें