फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी पार्क में जेसीआई लगाएगा होली मेला

Wed, 04 Mar 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई और सिटी पार्क के संयुक्त तत्वावधान में आठ मार्च को दो दिवसीय होली मेला लगेगा।
विज्ञापन

जेसीआई अध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार होली मेला लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में आठ और नौ मार्च को लगाया जाएगा। जिसमें बच्चों के लिए फ्री फन जोन होगा। इसमें हार्स राइडिंग, शूटिंग, मिक्की-माउस झूला और गेम के स्टाल होंगे। इसके अलावा वृंदावन की मंडली द्वारा बरसाने की लट्ठमार होली, लोकगीत, महारास और फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। मेला डायरेक्टर सुशांत बंसल ने बताया कि मेले में रॉक बैंड और ग्रुप डांस भी सभी का मनोरंजन करेगा। सचिव भुवन बंसल ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें