उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष सचिन बाथम की ओर से खिरनीबाग में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की मुबारकबाद दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में संगठन केनगर महामंत्री अमित शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, काजल खन्ना, हिमानी खन्ना, नीतू रस्तोगी, राजेश मोहन टंडन, सुरेंद्र सेठ, नरेश अरोड़ा आदि शामिल रहे।