मंडी की सब्जी मार्केट में सड़क बनवाए जानेसहित व्यापारी हित की अन्य मांगें पूरी नहीं किए जाने पर सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता बुधवार को भड़क उठे। उन्होंने नगरपालिका परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करके ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर का पुतला फूंका। बाद में प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी के नेतृत्व में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन में प्रमोद प्रजापति, सरफराज अली, नीरज मल्होत्रा, सरफराज अली, अशफाक हुसैन, राहिद अली, मोहसिन अली आदि शामिल रहे।