औषधि इंस्पेक्टरों ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छाप
अपर आयुक्त औषधि बरेली मंडल के निर्देश पर की गई छापामारी में बगैर लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोर से 45 हजार रुपये की औषधि जब्त की गई। औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोशाला भेजा। बरेली मंडल के अपर आयुक्त औषधि के निर्देश पर बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के डीओ नवनीत कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार और उर्मिला वर्मा क्षेत्र की डड़िया बाजार में दलबल के साथ बगैर लाईसेंस मेडिकल स्टोर चला रहे रंजीत राजपूत, दुर्वेश गुप्ता को धर दबोचा। इन मेडिकल स्टोरों से 45 हजार रुपये की औषधि पकड़ कर जप्त कर ली। कई औषधियों के नमूने लिए और परीक्षण के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे। देर शाम तक जांच पड़ताल की कागजी कार्रवाई चल रही है।