फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा मोक्षधाम में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अ​खिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा मोक्षधाम परिसर में हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता (42) की शनिवार रात करीब दस बजे बदमाशाें ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ने उनके सीने और कनपटी पर गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे भाई टेनी और चौकीदार को उनका शव खून से लथपथ मिला। एसपी और एसपी सिटी ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

खन्नौत नदी के नजदीक मोक्षधाम में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही निवासी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता लकड़ी के ठेकेदार थे। शनिवार रात को वह करीब दस बजे वह अपने घर से खाना खाकर आए थे। शर्ट उतारने के बाद परिसर में पड़े तख्त के पास कुर्सी पर बैठ गए। उनका भाई टेनी व चौकीदार प्रमोद मोक्षधाम के अंदर थे। इस बीच हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर मोक्षधाम के अंदर से टेनी भागकर आए तो उन्हें भाई का शव पड़ा मिला। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस से अखिलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल आदि ने मौका-मुआयना किया। मृतक अखिलेश के परिवार में एक बेटा-एक बेटी है। मां कमला देवी बेटी के शव को देखकर बिलख पड़ी।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। मामले की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीम लगाई गई हैं। - अशोक कुमार मीणा, एसपी

विवादों से रहा है अखिलेश का नाता, कई मुकदमें भी थे दर्ज

शाहजहांपुर। लकड़ी के ठेकेदार अखिलेश गुप्ता का विवादों से नाता रहा। उसके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज थे। चौक कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। वर्षाें पहले वाजिदखेल में अग्निकांड के बाद सांप्रदायिक सौहार्द पर आंच आने पर अखिलेश गुप्ता का नाम आया था। मादक पदार्थ की बिक्री में उसका नाम चर्चा में रहा था।

भैरों बाबा की चल रही थी पूजा, हमलावर कर गया हत्या

मोक्षधाम के अंदर भैरों बाबा की पूजा चल रही थी। अखिलेश का भाई टेनी और चौकीदार प्रमोद समेत कई लोग पूजा में शामिल थे। इस बीच हमलावर ने अखिलेश को अकेले देखकर उसके ऊपर गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर मौत हो गई।



लाल रंग की कार पर संदेह, कई हिरासत में

-हत्या के बाद आसपास देखी गई लाल रंग की कार चर्चा का विषय बन गई। पुलिस की जानकारी आने पर कार की तलाश की गई। पुलिस ने कार को तलाश कर लिया। बताते हैं कि हत्या के दौरान कार सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी थी। पुलिस ने कार सवार कई लोगों को हिरासत में लिया है।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

शाहजहांपुर में अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें