कांट। डींगुरपुर गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे इंदेपुर मार्ग पर 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से उसमें प्रवाहित करंट से लाइन में आग लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर लाइन बंद कराने के साथ तत्काल आग बुझानी शुरू कर दी। ग्रामीणों और विद्युत निगम की तत्परता से आग जल्दी बुझा ली गई। ऐसा नहीं किए जाने पर आसपास खड़ी गेहूं की फसल में आग फैलने का खतरा था। विद्युत निगम के अवर अभियंता राम सुरेश ने बताया कि लाइन ठीक कर ली गई है और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। संवाद