फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भौरखेड़ा जिगनिया में छतों के कुछ ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन

Sun, 22 Sep 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
भौरखेड़ा जिगनिया में मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन। संवाद
विज्ञापन
देवकली। गांव भौरखेड़ा जिगनिया में बिजली के तार घरों की छतों के कुछ ऊपर झूल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बंडा में बारावफात के जुलूस में डीजे से हाईटेंशन लाइन का तार छूने से एक युवक की मौत के बाद भी अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन




गांव भौरखेड़ा जिगनिया के कल्लू ने बताया कि नभीची फीडर से उनके गांव तक हाईटेंशन बिजली लाइन आई है, जिसके तार छताें से कुछ ही ऊपर हैं। खंभे का इंसुलेटर टूट जाने के बाद लाइनमैन ने दो तार नीचे बांध दिए हैं, जिस कारण तार घरों की छतों तक आ गए हैं। बिजली उपकेंद्र पर कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव की मीरा देवी और कुरेंद्र ने बताया कि तार छू जाने के डर से बच्चों को छत पर नहीं जाने दिया जाता है। बिजली उपकेंद्र के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
एसडीओ आरके सिंह ने बताया कि गांव भौरखेड़ा जिगनिया में लाइन की जांच कराई जाएगी। तार नीचे हैं, तो सही कराए जाएंगे।


गन्ने में लग चुकी है आग
भौरखेड़ा जिगनिया की लाइन के तार काफी नीचे होने के कारण गन्ने में छूने लगे थे। 15 दिन पूर्व गांव के कृष्ण कुमार के गन्ने में तार छूने से आग लग गई थी। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया था। ग्रामीणों ने बताया कि फसल तैयार होने पर आग लगने का डर बना रहता है। बिजली लाइन ऊंची नहीं की गई तो गांव के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें