कई वर्षों से युवक के उत्पीड़न का शिकार युवती ने शुक्रवार को साहस दिखाया। उसने ट्विटर पर शाहजहांपुर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी को टैग करके युवक का नाम व उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक कई वर्षों से लगातार उसका मानसिक तौर पर शोषण कर रहा। उसके फोटो का गलत इस्तेमाल करता है और शारीरिक संबंध न बनाने के लिए धमकाता है। ट्वीट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर पर विवरण मांगा है।
इसके अलावा थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि युवती से संपर्क साधने का प्रयास किया गया। युवती द्वारा दिया मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।
युवती ने पुलिस से मदद मांगी है। इसकी जांच की जा रही है। युवती द्वारा दिए गए नंबर को सर्विलांस सेल को दिया गया है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी