फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को तगड़ा नुकसान

Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के साथ जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को ओले गिरने से गेहूं और सरसों की फसल को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। शनिवार को हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं गिर गए थे। प्रशासन क्षति का आकलन कराएगा। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को 10 मिलीमीटर बारिश हुई। सदर तहसील के कांट क्षेत्र में, जलालाबाद और कलान तहसील में ज्यादा ओले गिरे। बंडा में भी ओले गिरे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को होगा सर्वे

जलालाबाद तहसील में ओलावृष्टि से ज्यादा फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी व लेखपालों की टीम गठित कर सर्वे शुरू करने को कहा है। अगर मानक के अनुरूप किसान का 30 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ होगा तो उसको सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व डाॅ. सुरेश कुमार ने बताया कि सर्वे के लिए तहसीलों में टीमें गठित कर दी गई है। ये लोग जो रिपोर्ट देंगे, उसके आधार पर शासन स्तर से मुआवजा की घोषणा होगी।
विज्ञापन

-
गेहूं और सरसों के साथ अन्य फसलों को भी नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि ओलावृष्टि होने की वजह से गेहूं और सरसों की फसल को तो नुकसान हुआ ही है साथ ही मसूर, मटर को भी नुकसान पहुंचा है। सब्जियाें में टमाटर आदि की फसल पर भी असर पड़ा है। आम का बौर भी गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें