फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद तेज हवा से धान, गन्ना को भारी नुकसान

Sat, 14 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार क्षेत्र में गिरे गन्ने को देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बृहस्पतिवार दिन से शुरू हुई बारिश और तेज हवा शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के साथ तेज हवा के कारण धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पुवायां, खुटार और बंडा क्षेत्र में तमाम स्थानों पर गन्ने और धान की फसल खेत में ही गिर गई है। धान का फूल भी गिर जाने से उत्पादन पर भारी प्रभाव पड़ेगा। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मौसम खुला तो किसानों ने गिरे गन्ने को उठवाकर बंधवाना शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया कि गिर जाने के चलते गन्ने का वजन काफी कम हो जाएगा, इससे भारी नुकसान होगा। धान गिरने के बाद खेत में पानी भरा रहा तो बाली सड़ने लगेगी। धान की कटाई का काम भी बंद हो गया है।
उधर भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बृहस्पतिवार रात बिजली सप्लाई बंद रही। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बारिश और हवाओं के चलते उमस गायब हो गई, लेकिन मच्छरों ने लोगों की नींद उड़ाए रखी।

खुटार क्षेत्र में गिरे गन्ने को देखता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें