शाहजहांपुर। गर्मी के मौसम और ईद की दावत में अनियमित खानपान ने लोगों की सेहत पर विपरीत असर डाला है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द के साथ बुखार लोगों को घेर रहा है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सलीम ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में तीन सौ मरीज आए थे। इसमें 50 से 60 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले थे। गंभीर मरीजाें को भर्ती कर उपचार किया जा रहा।
डायरिया से पीड़ित मरीजों को तीन दिन तक उपचार करने के बाद ही राहत मिल रही है। मरीज को बुखार, शरीर और पेट में दर्द, उल्टी-दस्त आदि की समस्या रहती है।
ये बरतें सावधानी
-शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।
-दो दस्त आने पर ओआरएस मिलाकर पानी का सेवन अवश्य करें।
-भारी भोजन को खाने से परहेज करें।
-दूध, दलिया, दही, खिचड़ी का सेवन करें।
-बाहरी खानपान की चीजों से बचें।
-पानी को उबालने के बाद ठंडा करके ही पीयें।
-1500 से अधिक मरीज ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे हैं।
-300 मरीज फिजीशियन को दिखाने को शनिवार को पहुंचे।
-150 मरीज रविवार को ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए।
-330 बेड का है राजकीय मेडिकल कॉलेज
-100 बेड अतिरिक्त मरीजों की संख्या बढ़ने पर डाले जाते हैं।
-
-गर्मी बढ़ते ही मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। डायरिया के मरीज भी रोजाना काफी आ रहे हैं। ऐसे मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
डॉ. मोहम्मद सलीम, वरिष्ठ फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज