शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर 15 पत्रावलियों पर हुई सुनवाई में एक दंपती के बीच समझौता हो गया। दंपती को केंद्र से ही विदा किया गया।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना मदनापुर क्षेत्र के दंपती की शादी को करीब तीन वर्ष हुए थे। पारिवारिक विवाद के चलते महिला करीब एक माह से अपने मायके में रह रही थी। उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया, जहां उनकी आपसी वार्ता कराते हुए उन्हें समझाया-बुझाया गया। इसके बाद दंपती आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस मौके पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद