फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 मामलों में हुई सुनवाई एक दंपती के बीच समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 20 पत्रावलियों पर सुनवाई में एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक दंपती की शादी को 18 माह ही हुए हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। महिला ने केंद्र पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति अपनी फुफेरी बहन से फोन पर बात करता है। उससे निकाह करने की बात करता है।
दंपती को समझाया गया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद केंद्र से ही दंपती को विदा किया गया।
काउंसलिंग के दौरान परामर्शदाता शशि प्रभा कौशल, महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, बबीता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें