फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पहुंचे मेडिकल कॉलेज, प्राचार्य के दफ्तर का तोड़ना पड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक परिचित का हालचाल लेने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब प्राचार्य आफिस का ताला नहीं खुला। दरअसल सुरेश खन्ना थोड़ी देर के लिए प्राचार्य आफिस में बैठना चाहते थे। काफी देर की कवायद के बाद भी प्राचार्य दफ्तर का ताला नहीं खुला। कई बार चाबी लगाने के बावजूद ताला नहीं खुला तो स्टाफ ने हथौड़े से तोड़ दिया। हालांकि तब तक मंत्री सुरेश खन्ना पैथोलॉजी विभाग में चले गए थे। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मरीज से मिलने आए थे। अवकाश होने के कारण ताला पड़ा हुुआ था। स्टाफ भी छुट्टी पर था। इसी वजह से ताला खोलने में दिक्कत हुई। हालांकि बाद में चाबी मिल गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें