फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा टीकाकरण कराने पर बंडा पीएचसी प्रभारी सम्मानित

विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सबसे ज्यादा टीकाकरण कराने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा के चिकित्सा अधीक्षक मनोज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस बीच उन्होंने कहा कि देश ने कोविड-19 टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह साबित कर दिया है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए कोरोना वारियर्स, मेडिकल स्टाफ की भरपूर प्रशंसा होनी चाहिए। इस मौके पर सीएमओ एसपी गौतम, एडीएम एफआर गिरिजेश चौधरी, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. कुमार गुंजन, यूनिसेफ की डीएमएस हुदा जेहरा, डॉ. शशिबिंद शुक्ला, योगेश अग्रवाल, दीपेश द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें